सीतापुर | जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सीतापुर की सभी 7 तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।
तहसील सिधौली में DM-SP की अध्यक्षता में हुई सुनवाई
तहसील सिधौली में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण तेजी से किया जाए ताकि पात्र लोगों को समय से लाभ मिल सके। उन्होंने IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करने और अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सिधौली, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7 तहसीलों का आंकड़ा
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद भर से कुल 652 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसील प्राप्त शिकायतें मौके पर निस्तारित
सिधौली 274 52
मिश्रिख 88 10
महमूदाबाद 68 08
लहरपुर 63 07
सदर 60 06
बिसवां 52 08
महोली 47 05
शेष बची हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हर शनिवार को लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर सकते हैं।
