प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा जनपद सीतापुर के 15 ब्लाकों की 300 ग्राम सभाओं में “पहल” नामक कार्य क्रम संचालित 

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा जनपद सीतापुर के 15 ब्लाकों में “पहल” नामक कार्य क्रम संचालित किया जा रहा है । जिसमे 15 ब्लाक की 300 ग्राम सभाओं में यह कार्यक्रम प्रगति पर है। 

सीतापुर : जिसका मुख्य उद्देश्य है कि समुदाय अपने बच्चों के पढ़ने पढ़ाने की जिम्मेदारी खुद ले । व बच्चो को रोजाना स्कूल भेजें । घर पर भी बच्चों को पढ़ने बैठाए।

इसी क्रम में ग्राम सभा मानपारा ब्लाक कसमण्डा* में 20 स्वयंसेवी को प्रशिक्षित किया गया ।जिसमें स्वयंसेवी अपने गांव के 5 से 14 वर्ष के सभी बच्चों की पढ़ने की जांच करके विलेज रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे ।साथ ही अभिभावको से पढ़ने पढ़ाने पर बात-चीत करेंगे। प्रत्येक मोहल्ले में 4-5 लाइब्रेरी ग्रुप का निर्माण किया जायेगा गांव में लर्निंग बेस दीवाल लेखन भी करेंगे । स्कूल टाईम के बाद बच्चों के साथ गतिविधि भी की जायेगी। प्रथम संस्था का लक्ष्य है कि आने वाले 2 वर्षों में समुदाय के सभी बच्चों को बेसिक भाषा व गणित की मुख्य धारा से जोड़ा जाए ।प्रथम की तरफ से ट्रेनर शिवकुमारी यादव व भागीरथी प्रजापति ने स्वयंसेवियों को 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिया आज प्रशिक्षण में अनुश्रवण व अनुसमर्थन करने आये प्रथम संस्था के मास्टर ट्रेनर दुर्गाप्रसाद द्विवेदी व शुभकरन यादव ने प्रतिभाग किया और बताया कि प्रत्येक बच्चा स्कूल में हो और बेहतर सीखेे।

 

Leave a comment