● 4 मई आज बिसवां मे कैसर जहां का पद भ्रमण
बिसवां, सीतापुर । हम तो आपके अपने हैं , अपनों से ही रूठा जाता है , फिर मनाया जाता है । लेकिन अपनों को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाता है। यह बात कस्बे के छोटा चौराहा नबी अहमद होटल के सामने ग्राउंड पर लोकसभा सीतापुर की कांग्रेस प्रत्याशी कैसर जहां के समर्थन में एक जनसभा के आयोजन में पूर्व विधायक जासमीर अंसारी ने कही।

आगे उन्होंने कहा कि जो गांव का नाम नहीं जानते, सड़के नहीं जानते , गलियां नहीं जानते, आज ऐसे पैराशूट प्रत्याशी सीतापुर में चुनाव लड़ रहे हैं।
यह वह पैराशूट प्रत्याशी है जो स्वयं के क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत पाते हैं।
आज कैसर जहां जी को सर्व समाज का वोट मिल रहा है बेहटा ब्लॉक से 70% से अधिक ब्राह्मण भाई मेरे लिए दिन रात एक कर रहे हैं।
आगे श्री अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब 6 परसेंट( ब्राह्मण) क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहली बार विजई हो सकते हैं तो मैं क्यों नहीं ?
जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन पर ध्यान न दें !
मोदी मैजिक के दौर में सीतापुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमको 367000 वोट दिया था।
आज पूरे देश की निगाहें सीतापुर सीट पर है !
अतः आप कैसर जहां को भारी बहुमत से विजई बनाएं।
सभा को पूर्व विधायक रामपाल यादव, अल्लन खां, इरफान मंसूरी ,नरेश गौड़ ने भी संबोधित किया।।
कार्यक्रम की सफलता हर वर्ग की मौजूद बड़ी संख्या बयां कर रही थी।
कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक घर में देहावसान हो जाने पर पूर्व विधायक जासमीर अंसारी ने घरवालों को ढांढस बंधाया व शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर मुन्नी लाल पासी, राहुल रस्तोगी, फरहत बेग ,शमशेर अंसारी ,इश्तियाक खान, वसीम अंसारी, गुरु चंद्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- वहाजुददीन गौरी
