छह माह की किशोरी की टीका लगने के बाद मौत, पिता ने दी एएनएम के खिलाफ तहरीर

पिसावां (सीतापुर) छह माह की किशोरी की टीका लगने के बाद मौत हो जाने पर किशोरी के पिता ने एएनम पर आरोप लगाते हुये थाने पर तहरीर दी है

पिसावां गांव निवासी राम सेवक पुत्र टुन्नी ने थाने पर तहरीर दी है कि पुत्री शांती देवी छह माह को तीस मार्च को टीका करण गांव की ए एनम द्आरा कराया था जिसके बाद पुत्री की हालत खराब हो गयी थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिये भर्ती कराया था जहाँ पर पुत्री को जिलास्पताल के लिये रेफर किया गया था जिलास्पताल मे इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ जिसके बाद क्षेत्र के निजी डाक्टरो द्वारा इलाज कराया गया जिसके बाद एक मई को पुत्री की हालत खराब हो गई तथा गुरुवार को दोपहर बाद पुत्री की मृत्यु हो गयी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डाक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण से किसी की मौत नही होती उन्होंने बताया बच्ची के शरीर पर गिलटियां थी जिसकी वजह से जिलास्पताल के लिए रिफर किया गया था

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment