शटर का ताला तोड़कर चोरो ने गेहूं सरसो सहित लाखो रुपये का समान उठा ले गये 

पिसावां (सीतापुर) महोली मार्ग पर बुधवार की रात दूकान के ताला तोड कर सीसी टीवी कैमरा के तार नोच कर हजारों रूपया का गेहूँ व सरसों के साथ दूकान से डीबीआर तथा एलसीडी चोर उठा ले गये जिसकी सूचना दूकान दार ने थाने पर दे दी सूचना पाकर मौके पर पहुचे एसआई उमराव सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महम्दापुर नम्बर दो गांव निवासी ललित गुप्ता पुत्र नन्हू गुप्ता ने थाने पर तहरीर दी है कि उनका मेम्बर्स भूनेश्वर ट्रेडर्स के नाम से खाद व गेहूं खरीद करने की दूकान है बुधवार की शाम को दूकान मे खरीद गया गेहूँ तथा लाही खरीद कर रखी हुई थी बीती देर रात अग्यात चोरो ने दूकान का तथा फाटक का ताला तोड कर 42 कट्टी गेहूँ (25 कुंतल जिसकी कीमत 47,000) तथा 6 कट्टी सरसो (3 कुंटल कीमत 10,000) इसके अलावा दूकान व आसपास लगे सात कैमरों के तार नोच कर दूकान मे लगी एलसीडी डीबीआर वाई फाई चार्जर आदि सामान लाखो रूपये का चोर उठा ले गये थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment