क्षेत्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आहूत

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर लखनऊ में आयोजित होने वाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा के संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा द्वारा की गई। उन्होंने जिले से इस आक्रोश पद यात्रा में जा रहे पदाधिकारीयों एवं जन सामान्य महिला शक्ति के विषय में जिला अध्यक्ष व उपस्थित पदाधिकारीयों से जानकारी प्राप्त की। इस … Continue reading क्षेत्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आहूत

मखौड़ाधाम से निकली कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान शुरू

अयोध्या। मखौड़ाधाम स्थित श्री राम जानकी मंदिर से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के श्री महंत बिंदु. स्वामी देवेंद्र प्रसाद आचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजक सूर्य नारायण दास वैदिक ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है। कलश यात्रा मंदिर … Continue reading मखौड़ाधाम से निकली कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान शुरू

जैन मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में रविवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जैन समाज द्वारा भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस पर गन्ने के रस (इक्षु रस) का वितरण किया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के तत्वावधान में भव्य आयोजन डालीगंज जैन मंदिर में किया गया। … Continue reading जैन मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के बन्नीखरैला के मजरा खरैला में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि तालाब में एक युवक को डूबता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना … Continue reading तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र संवाद कार्यक्रम

लखनऊ। टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति उ.प्र. के तत्वाधान मे टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र संवाद कार्यक्रम वृंदावन गेस्ट हाउस लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समस्त जनपदों से आये हुए जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी तथा टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मानदेय वृद्धि को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनकी सरकार को धन्यवाद … Continue reading टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र संवाद कार्यक्रम