क्षेत्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आहूत

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर लखनऊ में आयोजित होने वाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा के संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा द्वारा की गई। उन्होंने जिले से इस आक्रोश पद यात्रा में जा रहे पदाधिकारीयों एवं जन सामान्य महिला शक्ति के विषय में जिला अध्यक्ष व उपस्थित पदाधिकारीयों से जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से समीक्षा भी की जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने विस्तार से जनपद की कार्य योजना के विषय में बताया और कहा कि सीतापुर जनपद पार्टी द्वारा घोषित लक्ष्य की पूरी तैयारी कर चुका है महिला शक्ति बढ़ चढ़कर लखनऊ जाकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करने के लिए तैयार है मंगलवार सुबह 4:30 बजे अपने पॉइंट से सभी बसें लखनऊ के गंतव्य बिंदु के लिए रवाना हो जाएंगी।

बैठक में मुख्य रूप से विश्राम सागर राठौर महेश शर्मा सुधाकर शुक्ला पटेल रेखा वर्मा विपुल प्रताप सिंह जया सिंह, कामेश शुक्ला, सुधीर सिंह प्रखर जायसवाल नीरज अवस्थी रितेश सिंह गौर, महेंद्र वर्मा आकाश अग्रवाल सचिन मिश्रा सावित्री चौधरी अजय भार्गव, मंजू राजवंशी कंचन प्रभा पांडे अमन विक्रम सिंह कमलेश तिवारी ललित मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a comment