चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

इंदिरा भवन में घमासान लिखित आश्वासन के बाद शाम 4 बजे आंदोलन समाप्त लखनऊ। चकबंदी विभाग की मनमानी, भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ इंदिरा भवन, लखनऊ में किसानों का आंदोलन आज उग्र रूप में देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए … Continue reading चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

सीतापुर बना शतरंज का रणक्षेत्र, अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कांटे की टक्कर

सीतापुर | जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-19 गर्ल्स वर्ग की प्रतियोगिता का आज शानदार शुभारंभ हुआ। प्रदेश भर से आई प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से शुरुआत से ही प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया है। पहले दिन का रोमांच: कई खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर दो … Continue reading सीतापुर बना शतरंज का रणक्षेत्र, अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कांटे की टक्कर

“सफलता अंकों से नहीं, आत्मविश्वास से मिलती है” — तनुश्री मेहरोत्रा

डीपीएस सीतापुर के ‘अचीवर्स डे’ में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान सीतापुर | शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में ‘अचीवर्स डे 2025–26’ का आयोजन भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तनुश्री मेहरोत्रा ( प्रो वाइस चेयरपर्सन, दिल्ली … Continue reading “सफलता अंकों से नहीं, आत्मविश्वास से मिलती है” — तनुश्री मेहरोत्रा

समृद्धि तिवारी बनीं अंडर-17 शतरंज चैंपियन

सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-17 गर्ल्स वर्ग का रोमांचक समापन हुआ, जिसमें वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल राउंड में समृद्धि ने अपने ही शहर की विधि एंजेलिना को कारो-कान ओपनिंग में बेहतरीन रणनीति के साथ पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की। … Continue reading समृद्धि तिवारी बनीं अंडर-17 शतरंज चैंपियन

भारी बारिश के बाद डीएम ने किया काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण, जल निकासी व रास्ते साफ कराने के दिए निर्देश

सीतापुर: जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को भारी बारिश के मद्देनजर काशीराम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और तेज हवाओं से गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो। उन्होंने एसडीएम सदर जर्नादन को जनपद में भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाओं … Continue reading भारी बारिश के बाद डीएम ने किया काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण, जल निकासी व रास्ते साफ कराने के दिए निर्देश