सीतापुर: जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को भारी बारिश के मद्देनजर काशीराम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और तेज हवाओं से गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो।
उन्होंने एसडीएम सदर जर्नादन को जनपद में भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करने और बारिश से उत्पन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जर्नादन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
