गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। जनपद में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व निघासन क्षेत्राधिकारी (सीओ) महक शर्मा को गोला का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती के बाद पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्रीय नागरिकों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अपने कार्यकाल के दौरान महक शर्मा ने अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से एक अलग पहचान बनाई है।
निघासन क्षेत्र में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उनके नेतृत्व में अनेक अभियानों का सफल संचालन किया गया, जिससे आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
मिशन शक्ति अभियान की भी संभाल चुकी हैं जिम्मेदारीमहक शर्मा को प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान का नोडल अधिकारी भी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुईं सम्मानित
बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महक शर्मा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित विशेष परेड समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके कार्यों की सराहना की गई है। उनकी पहचान एक कर्मठ, जिम्मेदार और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है।
सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की छविपुलिस महकमे में महक शर्मा की छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की मानी जाती है। कानून-व्यवस्था के मामलों में जहां वह सख्ती से कार्रवाई करने के लिए जानी जाती हैं, वहीं आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने में भी विशेष रुचि रखती हैं।
गोला क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को उनसे बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ गोला क्षेत्र को मिलेगा।
