समाजसेवी संस्था के सुरेश यादव ने किया सम्मान, जेईई मेन में दिलीप कुमार ने पाई सफलता
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र तिहूरा माझा के रहने वाले केसरी नंदन विद्यालय के मेधावी छात्र दिलीप कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद दिलीप ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है दिलीप की इस सफलता के पीछे उनके बाबा संतराम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन भी उन्हें निरंतर मिलता रहा.दिलीप कुमार की उपलब्धि पर समाजसेवी संस्था द्वारा केसरी नंदन विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की . इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी, ताकि वे भी आईएएस, पीसीएस और इंजीनियर बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकें गौरतलब है कि सुरेश यादव सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। जरूरतमंद बच्चों को हजारों साइकिल वितरित करने के कारण उन्हें जिले में “साइकिल मैन” के नाम से भी जाना जाता है। उनकी संस्था लगातार शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है केसरी नंदन विद्यालय प्रशासन ने भी दिलीप की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिलीप कुमार की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम ललित अंग्रेजी के शिक्षक श्री मुन्ना लाल जी फिजिक्स के शिक्षक गौरव जी समाजशास्त्र के शिक्षक प्रवेश यादव , तथा दिलीप की मूल शिक्षिका श्रीमती उषा जी, मांझी समाज के चौधरी दुर्गा माझी एवं समाजसेवी संस्था एवं विद्यालय परिवार उपस्थिति रहा
