अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं यूथ आइकन सागर कसाना ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

गाजियाबाद के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं यूथ आइकन सागर कसाना ने आदरणीय Akhilesh Yadav जी की विचारधारा से प्रभावित होकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से स्वयं उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई, जो उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। यह उनके सार्वजनिक जीवन में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।सागर कसाना ने कहा कि वे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, खेलों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के बीच रहकर, युवाओं की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी विचारधारा के साथ मिलकर वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

Leave a comment