लखनऊ। टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति उ.प्र. के तत्वाधान मे टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र संवाद कार्यक्रम वृंदावन गेस्ट हाउस लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समस्त जनपदों से आये हुए जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी तथा टेट सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मानदेय वृद्धि को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनकी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तथा देश और प्रदेश की भाजपा सरकार योग्यता को प्रमुखता देने एवं देश प्रदेश में बच्चों की शैक्षिक गतिविधि उज्जवल भविष्य को सबल व सुद्रढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रभावशाली पूर्ण योग्यता धारी शिक्षकों की कल्पना स्वरूप टेट की अनिवार्यता को लागू किया जा रहा है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग 50000 शिक्षामित्र टेट उत्तीर्ण हैं। जो कि एन.सी.टी. ई ,आर टी ई एक्ट ,NEP-2020 की पूरी योग्यता रखते है ,भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के सपने को प्रबल रूप से साकार करने के लिये सक्षम है। अतः मुख्यमंत्री जी से आग्रह हैं। कि भाजपा शासित जैसे उत्तराखंड राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश के टेट पास शिक्षामित्रों को नियमित करने का कार्य करे।
प्रदेश में लगभग 50 हजार टेट पास शिक्षामित्र जो नियमित होने की आस लगाए बैठे है।आज के वार्षिक संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज कुमार द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता, नेम चंद्र वर्मा प्रदेश महासचिव, उबैद अहमद सिद्दीकी प्रदेश सचिव, रोहतास कुमार प्रदेश मंत्री, शालिनी सिंह जिलाध्यक्ष सीतापुर प्रदेश महिला प्रभारी, अंजू मधुप जी उपस्थित रहे।
