सीतापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) के परीक्षा परिणाम में शहर की प्रतिभाशाली छात्रा परिधि अग्रवाल ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिधि वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर की छात्रा हैं।परिधि ने सभी विषयों में संतुलित और बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। परिधि, राजीव अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल की सुपुत्री हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने परिधि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अग्रवाल समाज के लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।
माता पिता एंव शिक्षकों को दिया श्रेय
परिधि अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा, “मैंने नियमित पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दिया। मेरे टीचर्स ने हर विषय को आसान बनाकर समझाया और मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। आगे भी मैं इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हूं।”
