मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

सीतापुर: आर.पी. चिल्ड्रेन हाई स्कूल परिसर में सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद व राष्ट्रीय सेवा परिषद के जिला महासचिव विजय शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि मे समाजसेवी आकाश राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सचालन आरती त्रिपाठी ने किया। समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की टॉपर जाह्नवी राणा जिन्होंने परीक्षा मे 98.96 प्रतिशत प्राप्त किया, उनको सम्मानित किया गया वही साथ ही नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं मे क्रमशः कक्षा यूकेजी के दिव्यांश पाल प्रथम, सान्वी मिश्रा द्वितीय, अनुभव तृतीय स्थान कक्षा 1 रितेश भारती प्रथम, दीपांश मोदनवाल द्वितीय, अर्पणा शुक्ला तृतीय कक्षा 2 जाह्नवी राणा प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय,आयुष यादव तृतीय कक्षा 3 आराध्या गुप्ता प्रथम, अखिल वर्मा द्वितीय, अविनाश वर्मा तृतीय कक्षा 4 आराध्या सिंह प्रथम, आर्यन शुक्ला द्वितीय, आस्था मौर्य तृतीय कक्षा 5 गर्वित प्रथम, गौरांश सिंह द्वितीय, अतिशय बाजपेई तृतीय कक्षा 7 अमन्या सिंह प्रथम, अनिका बाजपेई द्वितीय, अनमोल वर्मा तृतीय कक्षा 8 अमुक्त मिश्रा प्रथम रितिका मिश्रा द्वितीय अंशुमन द्विवेदी को तृतीय स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।

कक्षा 9 मे प्रथम स्थान पर सचिन यादव ने 89.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान पर शाल्वी वर्मा ने 81.56 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर खुशी मिश्रा ने 80.19 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके छात्रों को सम्मानित किया गया, वही कक्षा 10 से युक्ति पटवा और आकाश मौर्य ने भी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, इसके साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए खुशी मिश्रा एवं विशाल भारती को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इस वर्ष येलो हाउस को विजेता हाउस घोषित किया गया। कार्यक्रम में सभी मेधावी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय में हर्ष एवं गर्व का वातावरण बना रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का बैच निर्धारण भी किया गया।

Leave a comment