बेसिक शिक्षा विभाग के गलत रवैये के चलते एक और अध्यापक सड़क दुर्घटना में घायल

👉घर से विद्यालय के लिए दो बोरी पुस्तक वितरण हेतु लेकर निकले थे अध्यापक
👉बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मौन
👉अध्यापक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

बहराइच(रिसिया): रिसिया विकास खण्ड के पू०मा०वि० लखैया में तैनात प्रधानाध्यापक सड़क दुर्घटना में मोटर साईकिल से गिर कर बुरी तरह घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच निवासी सरताज अली उम्र लगभग 50 वर्ष आज सुबह विद्यालय जाने हेतु मोटर साईकिल पर दो बोरी पुस्तके विद्यालय में वितरण हेतु लाद कर निकले, तभी बहराइच नानपारा हाइवे मार्ग पर ग्राम करौंदा के निकट गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। अध्यापक की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर पर चोट लगने की वजह से काफी खून बह गया। और बेहोशी की अवस्था में सड़क पर मिले जिन्हें गाँव वालों व सड़क पर जा रहे लोगो ने परिजनों से संपर्क करके गाड़ी बुलवाई और उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय ले गए जहाँ से हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारणों का सही पता अभी तक नही लग पाया है, प्रधानाध्यापक के होश में आने पर ही घटना का अनावरण होने की संभावना है।

“ज्ञात हो कि विभाग द्वारा किसी भी सामान की ढुलाई का सारा खर्च बी आर सी केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाता है इसके बावजूद धन के दुरूपयोग करने के लिए शिक्षको से ही जबर्दस्ती इस प्रकार के कार्य विभाग के भृष्ट संकुल प्रभारियों द्वारा लिए जा रहे।”

Leave a comment