बालिका सुरक्षा एवं संरक्षा पर UNICEF का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण हुआ संपन्न

नानपारा(बहराइच): बी आर सी बलहा पर आज बालिका सुरक्षा एवं संरक्षा को लेकर बलहा ब्लॉक सभी प्रा० व
उच्च प्रा०विद्यालय के शिक्षको का प्रशिक्षण आज प्रातः 9:30 बजे से बी आर से बलहा ब्रजेश सिंह व मो०असलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिसमें यूनिसेफ के प्रशिक्षणकर्ता अनिल कुमार व रिजवाना परवीन ने अध्यापकों को टोल फ्री नम्बर 1090, 1098,181,व 100 की जानकारी दी । साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अथिति रिजवाना परवीन ने बालिकाओ की सुरक्षा हेतु सुझाव दिए इसके साथ ही बालिकाओ के लिए गुड़ टच व बैड टच पँर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की । प्रशिक्षण में यूनिसेफ के अनिल कुमार ने बताया कि सरकार बालिकाओ के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना सहित अनेको योजनाएं चला रही है जिसके बारे में भी जानकारी दी गयी। अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में ब्लॉक के संकुल प्रभारियों में रामप्रताप, राधेश्याम, समेत PSPSA के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, संयोजक राजेश कुमार , जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार ,  ‌परवीन जहरा जैदी, मोनिका श्रीवास्तव, मनीषा सिंह , स्वेता सिंह,मो०फारिक, मो०असलम, अभिषेक शर्मा, अशोक निगम, सीताराम पटेल, संजय सिंह, चन्दन यादव, वरुण त्रिपाठी, समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment