सीतापुर: जनपद क्षेत्र के परसेंडी की ग्राम पंचायत बन्नी शाहपुर मे मंगलवार को गेहूं खंदाई के दौरान अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक्टर में आग लग गई आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली व थ्रेसर समेत 8 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बन्नी शाहपुर निवासी कासिम अली अपने खेत पर गेहूं खंदाई करने के लिए गया था तभी कुछ ही गेहूं खंद पाये थे कि अचानक ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप रूप ले लिया आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली समेत 8 बीघा की फसल जलकर राख हो गई आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची तब तक ग्राम ग्रामीणों की सहायता से लगभग आग पर काबू पा लिया गया!
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
