बिसवां के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति फज़ल अहमद ने किया मतदान

बिसवां /सीतापुर । कस्बे के पोलिंग स्टेशनों पर मतदान लगातार जारी है। प्रातः 7:00 बजे से मतदाताओं ने अपनी सक्रियता दर्ज कराई ।

इसी क्रम में यहां के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति फजल अहमद निवासी चिड़ीमारी टोला ने सबसे पहले मतदान किया।
कृपा दयाल म्यूनिसपल इंटर कॉलेज बिसवां पोलिंग बूथ पर प्रातः जोश के साथ अपने फर्ज को अंजाम दिया।
श्री अहमद का जैसे ही कक्ष के अंदर प्रवेश हुआ तो मौजूद अधिकारियों ने हाथ मिला कर स्वागत किया तथा अंत में धन्यवाद कहकर विदा किया।
मतदान करने के बाद सिराज टाइम्स संवाददाता वहाजुद्दीन गौरी से फज़ल अहमद (98) ने बताया कि जब अपने देश से प्रेम होता है, तब बीमारी भी बुजुर्गों के लिए रोड़ा नहीं बनती ।
मैं कई बीमारियों से ग्रसित हूं फिर भी मुझे अपने लोकतंत्र मुझे अपने लोकतंत्र को मजबूत करना है । मैं हर युवा ,महिला और बुजुर्गों से यह कह रहा हूं कि बीमारी को दरकिनार कर, खाना- पानी, नहाना बाद में सबसे पहले मतदान करें।

रिपोर्ट- वहाजुददीन गौरी

Leave a comment