मोदी प्योर है  मोदी को प्रधानमंत्री बनना श्योर है बीजेपी पार्टी में सभी मोर है : राजनाथ सिंह

पिसावां (सीतापुर) : विजय संकल्प रैली में केंद्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने धौरहरा लोक सभा सीट की प्रत्‍याशी रेखा अरुण वर्मा को जिताने की जनता से अपील की
महोली के कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को दोपहर 1 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा राजनाथ सिंह आये और जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि अगले पांच वर्षों में भारत विश्व के टॉप तीन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा उन्होंने बताया कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब किसानों के लिए काम किया है इस बार मोदी सरकार फिर बनने जा रही है किसानों के लिए केसीसी कार्ड पर एक लाख का कर्ज लेने पर पांच वर्ष तक कोई व्याज नही लिया जायेगा विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वे कहते है की चौकी दार चोर है मैं कहता हूँ कि मोदी प्योर है  मोदी को प्रधानमंत्री बनना श्योर है बीजेपी पार्टी में सभी मोर है। 

सरकार की उपलब्धियां गिनवाई उन्होंने कहा कि हर गरीब का पक्का मकान हर घर मे गैस,तथा शौचालय देना हमारी सरकार की प्रथमिकता है प्रधानमंत्री जी ने घर-घर गैस सिलेंडर भेजवाने का काम किया है फ्री में जनधन खाते खोवाये है गैस की सब्सिडी सीधे खाते में जाती है वही किसान सम्मान योजना का भी पैसा सीधे किसान के खाते में ही जाता है लिए उन्होंने कहा कि हमारी पांच वर्ष की सराकर पर कोई भरस्टाचार का आरोप नही है प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा,विधयक शशांक त्रिवेदी,विधयक लोकेन्द्र प्रताप सिंह,विधयक सुरेश राही आदि मौजूद रहे।

 

पिसावां सीतापुर हरगांव विधयक सुरेश रही कि अचानक तवियत खराब हो गई वह मंच पर गिर पड़े अन्न फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें दो तीन दिन पहले लुजमोशन हो गये थे उसी की वजह से कमजोरी हो गई है इसके अलावा कोई दिक्कत नही है

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment