पिसावां (सीतापुर) मोटरसाइकिल की डिग्गी से उच्क्के ने उडाये पचास हजार पीडित ने थाने पर दी सूचना मिली ।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मैनिया गांव निवासी शिव सिंह पुत्र रामनरेश ने थाने पर सूचना दी है कि बुधवार को दोपहर बाद पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पचास हजार रूपया निकाल कर मोटरसाइकिल की डिग्गी मे रूपये रख कर पिसावां के चौराहा पर इलाहाबाद बैंक शाखा के सामने मोटरसाइकिल खडी कर बैंक चला गया ।

वापस आने पर मोटरसाइकिल की डिग्गी खुली देखी डिग्गी से पच्चास हजार रूपया मिला पीड़ित ने डायल 100 को सूचना दी मौके पर पहुचे एसआई अश्मित भारती मय फोर्स के साथ जांच पड़ताल शुरू की।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
