बिसवां(सीतापुर): चौकीदार से मैंने लोकसभा में 4 सवाल पूछे थे 526 करोड़ के बजाय 16000 करोड़ में जहाज क्यों खरीदा ? कांट्रैक्ट अनिल अंबानी को ही क्यों दिया ? फ्रांस में ही जहाज क्यों बनवाया ? हिंदुस्तान की जनता, युवाओं से रोजगार क्यों छीना ?
इन सवालों पर चौकीदार मुझसे आंख मे आंख नहीं मिला पाए । बाकी को मैं नहीं जानता पर चौकीदार से मैं नहीं डरता। यह बाते बिसवां के हजरत गुलज़ार शाह मेला मैदान में सीतापुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी कैसर जहां के समर्थन में महा रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कही।

पूरे 25 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुझसे 15 मिनट भी बहस नहीं कर सकते चौकीदार ने चोरी करके अनिल अंबानी के खाते में 30000 करोड़ दिए। मैं नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि महंगाई बढ़ी या घटी।

आगे राहुल गांधी ने बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार बनते ही बिजनेस चालू करने हेतु कोई परमिशन की जरूरत नहीं होगी, महिलाओं को लोकसभा – राज्यसभा में 35% रिजर्वेशन देंगे। उक्त अवसर पर कैसर जहां नें बाबा गुलजार शाह की मजार पर चादर चढ़ाई।

इस मौके पर पूर्व विधायक जासमीर अंसारी , पूर्व मंत्री रामलाल राही, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी, मीसम रिज़वी ,रामपाल यादव, जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- वहाजुददीन गौरी
