PSPSA बहराइच की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अनुज कुमार बने जिला संगठन मंत्री

बहराइच- प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जनपद इकाई बहराइच की मासिक बैठक आयोजित की गयी जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शिक्षकों द्वारा ईसीओ अटेंडेंस एप के प्रयोग में हो रही दिक्कतों पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए अनुज कुमार को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में को PSPSA के जिला उपाध्यक्ष विजित त्यागी , जिला संयोजक राजेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष दिलीप यादव एवं PSPSA कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद अवस्थी , कुलदीप सिंह ने संबोधित किया।

Leave a comment