सीतापुर: तहसील महमूदाबाद के ग्राम बजेहरा के मैदान में लोकसभा सीतापुर के गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे की जनसभा को उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया l जनसभा में काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए तथा जनसभा में आए हुए लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला l जनसभा में बसपा. सपा दोनों पार्टी के नेता शामिल हुए l राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी नकुल दुबे ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर अखिलेश यादव ने जनसभा में गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील की l
जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो वादे 2014 में किये थे, वो वादे सरकार भूल चुकी है l देश में बेरोज़गारी बढ़ी है, बड़े बड़े लोग देश का रुपया लेकर विदेश भाग गए, जिस कारण बैंक घाटे में हैं, उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाना भाजपा. को आता है l आज चर्चा ये हो रही है कौन कहाँ से चुनाव लड़ रहा है उन्होंने कहा कि गठबंधन से भाजपा. डरी हुई है, गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है तथा भाजपा. सिंगल डिजिट में ही रह जाएगी l अखिलेश यादव ने कहा कि अगला प्रधानमंत्री यूपी से ही होगा!इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी,पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह झींन बाबू,एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक राधेश्याम जयसवाल, बसपा नेता प्रदुम्मन वर्मा,चेतराम भारती आदि हजारो सँख्या में लोग मौजूद रहे!
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
