पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर एक यूवक को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से 60 लीटर अबैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कुतुबनगर चौकी प्रभारी एस के सिंह मय हमराही के साथ गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे नारायनपुर गांव निवासी चित्रपाल पुत्र हरिलाल के घर में छापा मारकर घर से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आरोपी पर अवैध कच्ची शराब बनाने की धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया अपराध संख्या 135/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
