मम्मी पापा भूल न जाना
पहले वोट बाद में खाना
पिसावां (सीतापुर) कस्बे में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से तहसीलदार व खण्ड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा अध्यापको ने रैली निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत वोट करने के लिए प्रेरित किया
गुरुवार को कस्बे में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से तहसीलदार महोली संजय यादव खण्ड शिक्षाधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव की अगुवायी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वतीय बाबू सिंह इंटर कालेज के सैकड़ो छात्र-छात्राओं तथा अध्यापको द्वारा कस्बे के विभिन्न मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जो बीआरसी से शुरू होकर थाना,अस्पताल,ब्लॉक नेरी मार्ग,महोली मार्ग,मिश्रिख मार्ग होते हुये बी आर सी पर समाप्त हुयी इस दौरान तहसीलदार संजय यादव ने बताया मतदान लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी होती है जितना अधिक मतदान होगा हमारे देश में लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा वहीं खण्ड शिक्षाधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने भी अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित किया
इसी क्रम में बच्चो ने मम्मी पापा भूल न जाना,पहले मतदान बाद में खाना,चुनाव नहीं मतदान करें, नवभारत का निर्माण करें’ तथा ‘पत्नी बेटी या हो माता, सभी बनेंगे मतदाता’ आदि स्लोगन के साथ रैली में सहभाग किया इस दौरान अध्यापक प्रमोद सिंह,विजय मिश्रा अतुल सिंह गौर,अमित त्रिवेदी,इन्द्रशेखर सिंह हिमांशु सिंह,श्रवण कुमार सिंह, बिजय मिश्रा सहित काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे!
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
