पिसावां (सीतापुर) धौरहरा संसदीय क्षेत्र के पिसावां इलाके में पांचवे चरण का मतदान छुटपुट कमियों के बीच सम्पन्न हुआ।

सुबह कई पोलिंग बूथों पर मशीन की गड़बड़ी के चलते घंटो लाइन में लगे रहे मतदाता नही कर सके मतदान मौके पर पहुचे क्षेत्रधिकारी अभय प्रताप मल्ल थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने जोनल अधिकारी को सूचना देकर गड़बड़ मशीनों को बदलवाया गया पिसावां बूथ संख्या 229 पर मशीन खराब होने से सुबह 7.35 पर मतदान शुरू हुआ वही क्षेत्र के माथन बूथ संख्या 232 पर मशीन गड़बड़ी के चलते सुबह 8.40 पर मतदान शुरू हुआ वही जलालनगर में भी मशीन खराब होने से घण्टो मतदाता लाइन में लगे रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मशीन बदली गई और फिर मतदान शुरू कराया गया वही क्षेत्र की महिला मतदाताओ ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया अच्छी खासी उपस्थितित दर्ज कराई लगभग सभी बूथों पर नकाबपोश महिलाये तथा बुजुर्गो ने भी मतदान किया ।

वही विकलांग भी मतदान करने के लिए बूथ पर आये विकास खण्ड पिसावां क्षेत्र पाताबोझ निवासी एमएलसी आनन्द भदौरिया परिवार सहित बूथ पर जाकर मतदान किया तथा अन्य मतदाताओ को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया वही बाजनगर बूथ संख्या 301 पर स्वामी त्यागानन्द स्वारस्ती जी उम्र 102 वर्ष ने सुबह सबसे पहले मतदान किया वही ब्रम्होली बूथ संख्या 233 पर इंदल उम्र 68 वर्ष ने मतदान किया तथा महम्मदपुर नम्बर दो बूथ संख्या 205 में विकलांग जसकरन पुत्र रामचरन ने भी लाइन में लगकर मतदान किया महोली कृषक इंटर कालेज में महिला कांस्टेबल ज्योति ने बुजुर्ग महिला राम देवी उम्र 90 वर्ष को ट्राई साइकिल पर ले जाकर मतदान करवाया
अव्यवस्थाओ के बीच पोलिंग पार्टियों ने सम्पन्न कराया चुनाव
पिसावां इलाके के पोलिंग बूथों पर मतदान सम्पन्न कराने आयी पार्टियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा सबसे खास बात रही कि दो वर्ष पहले विधान सभा चुनाव में प्रधानों द्वारा हर पोलिंग बूथों पर सौर्य ऊर्जा लगवाये गये थे जो किसी भी पोलिंग पर मौजूद नही मिले जिन पोलिंग बूथों पर बिजली कनेक्शन नही थे या बिजली चली जाने पर पोलिंग पार्टियों को रात्रि अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी इसके अलावा उनके खाने पीने व नाश्ते की समस्या बनी रही।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
