मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को उपजिलाधिकारी ने समझाया

पिसावां (सीतापुर) धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के विकास खंड महोली के गांव कैमहरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं बाहिष्कार के चलते एक तरफ जहां बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया ग्रामीणों को मनाने के लिए उपजिलाधिकारी शशिभूषण राय,सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे,लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण नहीं मानें काफी मान मनौव्वल के बाद न मानने पर पुलिस ने ग्रामीणों को लाठी के बल पर दौड़ाते हुए खदेड़ा इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जिद पर डटे रहे वहीं उपजिलाधिकारी शशि भूषण राय ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने के बाद करीब 10 वोट पड़े हैं मतदान बहिष्कार के पीछे अगर अराजक तत्वों का हाथ हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी!

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment