सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी की चुनावी विशाल जनसभा महोली में धौराहरा की लोकसभा प्रत्याशी रेखा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई ।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विजय संकल्प रैली में आए हुए समस्त किसान मजदूर युवाओं तथा माताओं का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं उन्होंने कहा सपा बसपा गठबंधन की सरकार 5 साल तक चलने वाली नहीं। आने वाली 6 मई को जब चुनाव करने जाए तो लोकसभा प्रत्याशी रेखा वर्मा के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र का विकास कराएं । उन्होंने कहां बबुआ और बुआ की सरकार बनने वाली नहीं है अभी तक उनके प्रधानमंत्री का नाम तक घोषित नहीं है स्थिर सरकार भाजपा ही दे सकती है वहीं अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा जब बेटा बाप और चाचा का नहीं हुआ तो वह जनता का क्या होगा यह गठबंधन केवल लोकसभा के चुनाव तक ही है उसके बाद गठबंधन टूट जाएगा और बुआ और बबुआ दोनों अलग अलग हो जाएंगे सपा बसपा का अस्तित्व समाप्त हो रहा है केवल जब तक मुलायम सिंह यादव का जीवन है तभी तक समाजवादी पार्टी पहचानी जा रही है वहीं हजारों नेता सपा बसपा को छोड़कर भाजपा व कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस का जनाधार आप लोग जान चुके हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार 400 सीटें जीतकर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनेगी जो देश के योद्धा पुरुष हैं उन्होंने कहा सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी को वोट ना करें निष्पक्ष होकर कमल का बटन दबाएं और रेखा वर्मा को जिताए वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता हरगांव विधायक सुरेश राही महोली चेयरमैन सरिता गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता महोली विधायक शशांक त्रिवेदी आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
