पिसावां (सीतापुर) जो अपने बाप चाचा का नही हुआ वो किसका होगा यह सभी लोग जानते बहन जी का टिकट बिकता है गुरुवार को दोपहर बाद दो बजकर दो मिनट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव हेलीकॉप्टर से आये मंच पर जा कर सभी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया इस अवसर पर वह सबसे पहले चम्बल के पूर्व दस्यु मलखान सिंह के समर्थन कर वोट देने की बात कही उन्होंने कहा इटावा व मलखान सिंह के जन्म स्थली भिंड के पास मे है वह शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तब से वह मलखान सिंह को जानते है कहा मलखान सिंह के चम्बल मे बहन बेटियों किसानो के साथ अन्याय नही हुआ मलखान सिंह हमेशा डाकूओ से लडे है इस लिये उन्हें मलखान दद्दा लोग कहते है उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे दिनो की बात करने वाली सरकार मे आज भृष्टाचार चरम पर है लुट के य पिट के जाने पर बिना पैसो के सुनवाई नहीं होती हर थानो व सरकारी कार्लयालयो पर दलाल जमे हुये है किसानों की फसलों की लागत नहीं निकल रही है सरकार किसानों की दो गुनी आय करने की बात कह रही थी वही बेरोजगारी बढी है उन्होंने कहा कि जब मैं पीडब्ल्यूडी में मंत्री था तब चहलारी पुल से लेकर क्षेत्र मे 22 पुलो व सडको का तथा तीन तहसीलो का निर्माण करवाया जिससे किसानों को चक्कर न काटने पडे उन्होंने कहा कि सरकार मे थे तो किसानों के लिये नहर व टियुबलो से फ्री सिंचाई कराई उन्होंने कहा केंद्र मे सरकार मे जाने पर मजबूती से किसानों की बात रख सकूंगां उन्होंने कहा पूर्व के चुनाव मे जनता ने सही फैसला नही किया जिससे देश परेशान है विकास रूक गया कहा छह मई को मतदान के दिन क्षेत्र की जनता को सही निर्णय लेना है कहा 22 मे भी सभी जनता का सहयोग से सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार तथा किसानों की आय दोगुनी होगी।

माफियाओं होशियार हो जाओ बहन बेटियों की कलाई पकडी तो खाने के लिये कलाई नही रहेगी
धौरहरा ससंदीय क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड रहे चंमबल के पूर्व दस्यु मलखान सिंह भी मंच से गरजे कहा माफियाओं होशियार हो जाओ संसद पहुंचे तो क्षेत्र मे अमन चैन होगा बहन बेटियों की कलाई पकडने वालो की कलाई नही होगी पूर्व दस्यू ने कहा कि वह 18 वर्ष की उम्र मे ग्राम पंचायत के सदस्य चुने गये थे उन्होंने गरीबों व बहन बेटियों की आवाज बन कर लडे तथा माफियाओं व जमीदारों द्वारा गरीबो की जमीन पर किया गया कब्जा को मुक्ति कराने के लिये बंदूक उठाकर जीवन के चालीस साल बीहडो मे बर्बाद कर दिये जमीन वापस होने पर हथियार डाल दिये उन्होंने कहा चंमबल मे उनके समय में बहन बेटियों के साथ अन्याय नही हुआ उन्होंने कहा छोट भैय्या नेता व पुलिस मिल कर लोगों को झूंठे केसो मे फंसाती है उन्होंने जनता से अपील की कि आज बागी अन्याय से पीडित किसान का बेटा आज मैदान मे है कहा नेता शिवपाल सिंह के हांथो को मजबूत करे क्षेत्र के लोग पौवा दारू व मुर्गा मे न जाये यह छंड भर के है इस अवसर पर उमाशंकर यादव,अलका सिंह,मोहम्मद सिद्दीकी,राजीव गुप्ता, अशोक सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
