हरगाँव (सीतापुर)लोकसभा के आम चुनाव में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा अरुण वर्मा ने अपने निवास स्थान ग्राम मकसूदपुर विधान सभा मोहम्मदी से भारी काफिले के साथ अपना रोड शो निकाल कर क्षेत्र में अपने विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धौरहरा संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी व वर्तमान सांसद रेखा अरुण वर्मा ने अपना रोड शो अपने निवास ग्राम मकसूदपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य भरत त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती के साथ खुली गाड़ी में सवार होकर भारी काफिले के साथ अपना रोड शो प्रारम्भ किया।
रोड शो में आगे आगे सैकडों मोटरसाइकिलों का काफिला था, उसके पीछे खुली गाड़ी में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा अरुण वर्मा व अपने घर वापस लौटे वरिष्ठ भाजपा नेता भरत त्रिपाठी व पीछे दूसरी गाड़ी में सवार होकर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती अपने समर्थकों के साथ भाजपा के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे ।उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला था ।
रोड शो का काफिला मकसूदपुर मोहम्मदी से चलकर महोली ,हरगाँव, कस्ता होते हुए पुनः मकसूदपुर मोहम्मदी पहुँचकर सभा में तब्दील हो गया जहाँ वक्ताओं ने एक स्वर से कमल को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का जनता से आवाहन किया ।
इस रोड शो में मुख्य रूप से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, सरदार बलवंत सिंह ,प्रमुख समाज सेवी चन्द्रशेखर मिश्रा, शान्तनु मिश्रा,विनीत मिश्रा , विवेक शील शुक्ला, दिनेश तिवारी राहुल जायसवाल,रामेन्द्र शुक्ला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ला ,ग्रीन फील्ड एकेडमी के प्रबन्धक / भाजपा नेता गिरीश चन्द्र मिश्रा , भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मदन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम् बाजपेयी, अखिलेश बाजपेयी , राम नरेश दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री उदित बाजपेई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आकाश अवस्थी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष /पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुन्दर अवस्थी, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।
रिपोर्ट- अमर पाल सिंह
