पिसावां (सीतापुर) पककर तैयार खडी गेहूं की फसल पर हाई वोल्टेज के तारो से गिरी चिनगारी से दो गांव के लोगों की आठ एकड फसल जल कर राख हो गयी मौके पर पहुची दमकल ने आग पर काबू पाया थाना क्षेत्र के शिव सिंह पुरवा निवासी अजय पाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद अपने खेत मे गेहूं फसल की कटाई के लिये गये थे जहा पर खेत मे खडा हाई वोल्टेज के तारो से निकली चिगारी फसल मे गिरी देखते ही देखते गेहूं की फसल जलने लगी जब तक लोगों को आग पर काबू पाने के लिये शोर गुल किया तब तक उनकी दो एकड गेहूं फसल जल के बाद बाजनगर निवासी रामपाल की एक एकड रमेश सिंह की दो एकड मुन्ना सिंह की दो बीघा गोपाली की चार बीघा व नरेन्द्र सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल आठ एकड फसल जल कर राख हो गयी उन्होंने बताया कि पुलिस सहित फायर सर्विस को फोन किया गया दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
