आगरा: ताजनगरी नगरी आगरा में उत्तरी विधानसभा (89) के उपचुनाव होने से नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो गई है। यहां 19 मई को मतदान होना है।
बीकेडी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने आगरा की उत्तर सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट का ऐलान पहले ही कर दिया था।

आगरा उत्तर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीकेडी ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेखा यादव को उतारा है। जिन्होंने आज अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया नामांकन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। नामंकन के दौरान उनके प्रस्तावक सहित 5 लोगो को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति प्रदान की गई थी।

बता दें कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु के बाद रिक्त हुई आगरा उत्तरी विधानसभा सीट चर्चा का विषय बन गई थी।
