महमूदाबाद( सीतापुर )महमूदाबाद के विधुत विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्थानीय विधुत उपकेंद्र में कल एक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जोकि विधुत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम की ओर से से होगा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोई भी विधुत उपभोक्ता अपने गलत बिलिंग मीटर सम्बन्धी शिकायते, आदि तमाम सारी शिकायतों का समाधान फोरम के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा इस लिये इस लोक अदालत में अधिक से अधिक उपभोक्ता आये और अपनी शिकायतों का समाधान पाए!
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
