सीतापुर: आज युवराज हॉस्पिटल में मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे पुरूषों, महिलाओं व बच्चों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं ली । यह कैंप आज से एक सप्ताह तक वकीलों व उनके परिवार वालों के लिए मुफ्त रहेगा । इस कैंप का उद्घाटन अध्यक्ष श्री सी. बी. गुप्ता व महासचिव श्री बी. पी. मिश्रा बार एसोसिएशन सीतापुर ने किया इस मौके पर युवराज हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, डॉ. ए. बी. मिश्रा, डॉ. अशरफ, डॉ. पंकज, श्री राम मोहन पांडेय, श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री अरुण मिश्रा, श्री अमित बाजपेयी, श्री शैलेन्द्र यादव मैनेजर (पैथ नेट लैब), श्री संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
