लखनऊ: कल हुए नगर निकाय चुनाव के पश्चात आज यह वीडियो सामने आया। जिसमे बशिरतगंज गणेशगंज वार्ड 88 के पार्षद प्रत्याशी नीरज श्रीवास्तव मतदान स्थल के अंदर धांधली और ज्यादती का आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने आत्महत्या की धमकी देते नजर आ रहे है ।
पूरा मामला कुछ यू रहा मतदान स्थल हिन्दू बाल विद्यालय, दुगवां में कल वोटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी गिरीश गुप्ता की पत्नी शशि गुप्ता द्वारा मतदान स्थल के अंदर जाकर कई बार चहलकदमी की गई। बाकी प्रत्याशियों को मतदान स्थल के अंदर सुरक्षा का हवाला देकर मुख्यद्वार पर रोक दिया गया। जिससे नाराज़ होकर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज श्रीवास्तव के साथ निर्दलोय प्रत्याशी मोहित मिश्रा और अमृत शर्मा पहुंच गए सभी एकजुट होकर पार्षद पत्नी को मतदान स्थल से बाहर निकालने को लेकर हंगामा करने लगे । सूचना पाकर मतदान स्थल पर पहुँची नाका पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए सभी को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया ।
