जो जिंदा थे उन्हें वोट डालने का अधिकार नही , वोटर लिस्ट में था मुर्दो का नाम

लखनऊ: तमाम शिकायतों , आपाधापी और गीला शिकवा के बीच गुज़रा नगर निकाय 2023 का मतदान । वार्ड 88 के अंतर्गत बशिरतगंज गणेशगंज में सुबह से ही दिनभर सैकड़ो मतदाता वोटर लिस्ट में नाम न मिलने के कारण अपना वोट डालने से वंचित रह गए । हद तो तब हो गयी जब एक मतदाता वोट डालने गया तो वोटर लिस्ट में अपना नाम न पाकर उसके घर के मृतकों का नाम वोटर लिस्ट में अंकित था । यही नही एक और माजरा देखने को मिला जब जेके न्यूज़ चैनल के संवाददाता संतोष शर्मा अपना वोट डालने के लिए हिन्दू बाल विद्यालय , दुगवां के पोलिंग बूथ पर गए तो उनका भी नाम वोटर लिट से गायब मिला । मायूस होकर उन्हें भी बैरंग वापस लौटना पड़ा । नगर निकाय चुनाव एक मज़ाक बन कर रह गया ।

रिपोर्ट – मोहित लोधी

Leave a comment