सीतापुर: देश की जनता ऊब चुकी है इन जुमले बाजो से और झूठे वादों से देश की जनता अब विकास और बदलाव चाहती है इनके हवा हवाई वादों से जनता ऊब चुकी है इसलिए अब जनता का भरोसा जुमले बाजो से उठ चुका है ।
यह बातें एक जनसभा मैं हसीना खातून ने संबोधित करते हुए लोकसभा सीतापुर की प्रत्याशी कैसर जहां के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हसीना खातून ने कहा कि 5 साल तक बीजेपी ने जनता को केवल जुमले सुनाएं हैं कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो जनता के हित में रहा हो चाहे नोटबंदी रही हो या इफल सौदेबाजी रही हो या फिर जीएसटी हो ।
हर मुद्दे पर बीजेपी सरकार फेल रही है इसलिए जनता ने मन बनाया है इन झूठे और मक्कारो की सरकार को उखाड़ फेंकना है पुनः एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाना है कांग्रेस ही किसानों मज़दूरों एंव व्यापारियों की हितेषी है श्रीमती खातून यहीं नहीं रुकी बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा ना जाने क्यों बीजेपी को इलेक्शन के वक्त ही यह सब कहां से याद आता है चाहे वह देश की बात हो और चाहे देशवासियों की बीजेपी ने कभी एकता नहीं होने दी हमेशा जाति धर्म पर राजनीति की है यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष हसीना खातून ने कहा मंदिर तो एक बहाना है बीजेपी को वोट जो पाना है वह मंदिर मस्जिद का मुद्दा लेकर राम के भरोसे आती है और बीजेपी वालों को यह भी शर्म नहीं की ईश्वर के नाम पर भी छलावा करती है श्रीमती खातून ने चुटकी लेते हुए कहा जो अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते जनता भी उनका अब सम्मान नहीं करती है ऐसे बीजेपी में कई बुजुर्ग हैं जिन को दरकिनार कर दिया गया उनकी इच्छाओं को मारा गया इसीलिए अब बीजेपी को उन बुजुर्गों का श्राप लगा है इसलिए जनता भी अब जान चुकी है उनके कारनामों को कि बीजेपी वाले केवल गुमराह करते हैं और अपने वोट को जेब में रखकर चलते हैं ऐसे गुमराह बाजों को जनता ने सबक सिखाने की ठान ली है हसीना खातून ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सबको मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करना है और जनपद सीतापुर की लोकसभा से आपकी प्रत्याशी कैसर जहां को भारी मतों से विजय बनाना है इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हसीना खातून, जिला महासचिव रौफ अंसारी, हसीना बेगम, मिथिलेश वैशय, श्रीष चंद्र शुक्ला, किस्मतुन बानो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित और भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
