पिसावां (सीतापुर) रविवार को शोभायात्रा ढकिया खुर्द,विभरापुर से शुरू होकर पिसावां कस्वे से लेकर दर्जनों गांव में निकली गई इस मौके पर काफी संख्या में लोग शामिल हुये प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बारे में लोगों को बताया डा.अंबेडकर जीवन पर्यन्त देश और समाज के उत्थान में लगे रहे।डॉ.अंबेडकर द्वारा रचित संविधान आज विश्व के सबसे अच्छे संविधान में गिना जाता है।डॉ.अम्बेडकर ने अपने प्रारंभिक जीवन में बहुत संघर्ष किया लेकिन हार नहीं मानी। वह उच्चकोटि के विद्वान थे।सामाजिक न्याय और सबको बराबरी की बात डॉ.अंबेडकर ने कही थी।
इस अवसर पर राकेश कुमार,श्रवण कुमार रामेंद्र,शैलेन्द्र,श्यामू गौतम,धर्मेद्र कुमार,शशिकांत,राजेश कुमार,सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
