गेंहू के खेत मे अचानक लगी आग, लगभग पांच बीघा गेंहू जलकर हुआ राख

पिसावां (सीतापुर)- विकास खण्ड पिसावा के ग्राम सहतीनगर मे अग्यात कारणो के चलते गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई जिसमे लगभग किसान के पांच बीघा गेंहू जल कर राख हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सहतीनगर मे लगभग दो बजे निशान पुत्र प्रताप सिंह के गेंहू के खेत मे अचानक आग लग गयी जिसकी सूचना ग्रामीणो ने फायर ब्रिगेड को दी जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची तब तक गाँव वालो ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था वही निशान का लगभग पांच बीघा गेंहू जलकर राख हो गया।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment