हरगाँव (सीतापुर) स्थानीय थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर सीतापुर की अपराध शाखा पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर महोली रोड पर ग्राम सधुवापुर के पास खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया ।
पकडे गये व्यक्तियों/अपराधियों के पास असलहा बरामद किये गये और गहन पूछताछ के बाद अपराधियों के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद किया हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर एल .आर. कुमार के निर्देश पर थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय व क्राइम ब्रांच के निरीक्षक क्रमशः सुधीर कुमार त्यागी व विजय वीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि हरगाँव महोली मार्ग पर ग्राम सधुवापुर के पास सड़क के किनारे आम के पेड़ के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े है पुलिस टीम ने 8अप्रैल की रात 1.40 बजे पर मौके पर पहुंच कर बड़ी कुशलता से दोनों को दबोच लिया ।पकडे गये शातिर किस्म के अपराधी है उनकी जामा तलाशी में पुलिस को उनके पास से दो तमंचा एक 12बोर मय तीन कारतूस दूसरा 315बोर दो कारतूस जिंदा बरामद मिले ।अपराधियों के अनुसार 2 /3 अप्रैल 2019 की रात में ग्राम नरहरपुर में सड़क के किनारे स्थित राजेश कुमार पुत्र फूलचंद के मकान का दरवाजा अर्धरात्रि में पीने के लिये पानी व रास्ता पूछने के बहाने खुलवाकर घर के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी इसके अलावा इन्हीं लोगों ने इसी थाने के ग्राम सिकन्दरपुर में 16/17 मार्च 2019 की रात मे एक चोरी की वारदात करने की बात कबूली है ।
बदमाशों ने अपना नाम पता गुडडू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद व राजकुमार पुत्र लल्लाराम निवासी बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर बताया ।इन बदमाशों के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का खडुवा ,लावा कम्पनी का मोबाइल लूटा हुआ,4000₹ नकद कैश व 6अदद साड़ियों को बरामद किया गया ।
ज्ञातव्य हो, कि इन दोनों अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सधुवापुर निवासी राजेश के यहाँ से तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का खडुवा,चार मोबाइल,घी समेत 15000₹ लूट कर ले गये थे ।
जिसकी रिपोर्ट राजेश पुत्र फूलचन्द की तहरीर पर मु0 अ0 सं0 133/19 के अन्तर्गत धारा 392IPC में दर्ज किया गया है । घटना के खुलासे का आदेश पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने दिया था ।
इस खुलासे में क्षेत्राधिकारी सदर महेन्द्र प्रताप सिंह ,थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ,उपनिरीक्षक अरूण कुमार सिंह,आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, रंजीत यादव, अम्बुज तिवारी थाना हरगाँव व क्राइम ब्रांच से निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी , विजय वीर सिंह सिरोही, आरक्षी अब्दुल राफे,रवि वर्मा , उमेश , अंकुर,पारूल, राहुल व आनंद कुमार थे ।
रिपोर्ट- ए. पी. सिंह
