ट्रेन से कट कर महिला की मौत

महमूदाबाद (सीतापुर) ट्रेन से कट कर महिला की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुलरामऊ कोतवाली महमूदाबाद निवासी गौतम सोनी अपनी पत्नी मधू सोनी (26) के साथ लखनऊ रोड पर किराए के मकान में रहता था गौतम सोनी ने बताया कि बीती रात करीब वह 10 बजे कार्य करके अपने घर आया और वह खाना खा कर सो गया सुबह करीब 5 बजे जब देखा तो उसकी पत्नी घर पर नही थी बाद में पता चला कि उसकी पत्नी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कट गयी है जिससे उसकी मौत हो गयी है सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुँची आरपीएफ के एस आई रामराज ने बताया कि सूचना जीआरपीएफ पुलिस को दे दी गयी है!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment