प्रबुद्ध सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री, जलशक्ति विभाग ने किया संबोधित
सीतापुर। भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा है एक समय था जब शिकागो में भारत के एक नागरिक स्वामी विवेकानंद ने भाषण दिया और पूरा विश्व उनके पीछे चल पड़ा था। भारत सोने की चिडि़या तब तब रहा जब जब उस पर भारतीयों ने राज किया। मुगलो अंग्रेजों ने भारत की एकता और अखंडता को कुचलना चाहा पर वह कुचल नहीं पाए। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अपने खून से देश को सींचा है। यह बात रविवार को गुरु कृपा गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री, जलशक्ति विभाग डॉक्टर महेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से जनता के लिए समर्पित रही है, एक समय था जब भारत की सरकारें अंर्तराष्ट्रीय लोन का ब्याज चुकाने में भी असमर्थ थी और आज का समय है कि भारत सरकार कई देशों को लोन देने में सक्षम हैं। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हो सका है। घपले बाज और बिचौलियों से बचने के लिए हर गरीब का खाता बैंक में खोला गया ताकि हर योजना का सीधा लाभ एक एक नागरिक को मिल सके। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 50 लाख गरीबों को पक्का मकान भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराया। पहले की सरकारों में दो-दो, तीन-तीन दिन लाइट नहीं आती थी, कनेक्शन लेने के लिए लोगों को पैसा देना पड़ता था और फिर भी बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पाती थी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाने का काम मुफ्त में किया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को बिजली मिली। किसी भी गरीब का इलाज हो सके इसके लिए 5 लाख का निःशुल्क बीमा दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। पार्टी में भाजपा का जो भी मूल कार्यकर्ता है वह सदैव पार्टी से जुड़ा रहेगा। पार्टी ने सदैव कार्यकर्ताओं का और अपने प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया है जोकि हमेशा रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम के साथ हुई। जिसके बाद मंडल अध्यक्षों, अधिवक्ताओं और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर महेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने भी मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। मंचासीन सांसद राजेश वर्मा ने कहा की यह सौभाग्य की बात है की आसाम में सरकार बनवाने वाले और कुशल नेतृत्व के धनी डॉक्टर महेंद्र सिंह हमारे बीच पहुंचे मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने कहां कि माननीय मुख्य अतिथि के उद्बोधन से हम लोगों में जोश और भी ज्यादा हो गया है पार्टी का हर एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को जिताने का कार्य माननीय मुख्य अतिथि के नेतृत्व में करेगा। कार्यक्रम का संचालन जया सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, भाजपा नेता राहुल मिश्रा, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, पूनम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा झल्लर, विधानसभा प्रभारी विनय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रोहित सिंह, नैमिष रतन तिवारी, राजेश शुक्ला, ललित श्रीवास्तव चंचल, अशोक राठौर, पवन सिंह शिल्पी, शुभम पांडेय, अधिवक्ता विजय अवस्थी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, उपाध्यक्ष युविका प्रसून गुप्ता, इंदू सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, भंवर सिंह, अनिल सिंह, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


