सेवा भारती की नई कार्यकारिणी घोषित

सीतापुर। सेवा भारती की बैठक स्थानीय बट्सगंज स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें रवीन्द्र कुमार गंगवार प्रान्तीय अध्यक्ष अवध प्रांत लखनऊ के अनुमोदन के उपरान्त सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का मनोनयन अवध प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में कराया गया। मनोनयन के क्रम में संरक्षक सुन्दर लाल, भानु प्रताप सिंह, विश्ववीर गुप्ता, पूरन सिंह, खेम चन्द्र डोडेजा, अध्यक्ष अवनेन्द्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कश्यप, वी पी सिंह, आकाश राय, रिपुदमन सिंह, रमाकान्त मिश्रा, कमलेश मेहरोत्रा, महामन्त्री रत्नेश द्धिवेदी, सहमंत्री कमलेश कुमार पाण्डेय, सह कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्त संगठन मंत्री प्रेम चन्द्र वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार श्रीवास्तव, रामेन्द्र कुमार गुप्ता, उदित प्रताप सिंह, को मनोनीत किये गये। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गंगवार व अवध प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री सुभाष गुप्त ने अपने-अपने दायित्वों का भलि-भॉति निर्वाहन करने की आशा व्यक्त करते हुए सेवा भारती को आगे बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान अशोक अवस्थी, टीकाराम प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment