पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने भरी हुंकार

नानपारा (बहराइच): 04 अगस्त 2019 को श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा बहराइच में पुरानी पेंशन की मांग के लिए अटेवा की एक बैठक जिला संयोजक संदीप वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन शिवपुर ब्लॉक के संयोजक श्री अमर सिंह ने किया।  इनके अलावा बैठक में नवाबगंज के संयोजक राजेश गुप्ता मंत्री चक्रेश कुमार, धर्मवीर भारती, रविशंकर शुक्ल, रंजीत श्रीवास्तव प्राचार्य श्री शंकर इंटर कॉलेज, अखिलेश यादव शिक्षक शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, डी डी पटेल, प्रमोद अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे,सभी लोगों ने पुरानी पेंशन के पक्ष में हुंकार भरी । बैठक में शिवपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन हुआ ब्लॉक मंत्री राजनाथ सरोज संयुक्त मंत्री विनोद कुमार सिंह। अन्य ब्लॉकों की कार्यकारिणी के गठन पर विचार हुआ। संगठन को मजबूत व सदस्यता अभियान की शुरुआत की गए।

Leave a comment