बहराइच: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा सुन्दर सिंह बधिर विद्यालय में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त झंडारोहण से हुई, जिसे अनिल कुमार सिन्हा, गोपीकांत शर्मा तथा जनपद के प्रसिद्ध कविगण श्री पी के प्रचंड, रईस सिद्दीकी और तिलक राम अजनबी ने एक साथ किया।इस मौके पर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. बलमीत कौर, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, इन्द्रा सिन्हा, सरदार गुरविंदर सिंह, समस्त स्टॉफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों की सराहना की।
बहराइच: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा सुन्दर सिंह बधिर विद्यालय में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त झंडारोहण से हुई, जिसे अनिल कुमार सिन्हा, गोपीकांत शर्मा तथा जनपद के प्रसिद्ध कविगण श्री पी के प्रचंड, रईस सिद्दीकी और तिलक राम अजनबी ने एक साथ किया।
इस मौके पर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. बलमीत कौर, अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, इन्द्रा सिन्हा, सरदार गुरविंदर सिंह, समस्त स्टॉफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों की सराहना की।
