विधायकों का टिकट कटना तय

उदय कान्त बाजपेई, उन्नाव

उन्नाव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश दौरा आरम्भ हो चुका है जिसके तहत उनका उन्नाव दौरा भी शीघ्र प्रस्तावित है। सपा ने 200 सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय कर दिए है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा प्रत्याशी चयन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष की स्ट्रेटजी के हिसाब से उन्नाव के चार विधायकों का टिकट काटना तय है। जिसमें लालू प्रसाद यादव की नकल करने वाला बड़बोला विधायक भी शामिल है। इसके अलावा वो विधायक भी शामिल है जिसका नाम चिल्लाते चिल्लाते एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर जान दे दी थी और उसने तत्कालीन सीओ की मदद से मामला रफा दफ़ा करा दिया था। इस लिस्ट में उस विधायक का भी नाम शामिल है जिसके लिए कहा जाता है वो हमेशा नशे में रहता है। एक विधायक तो ऐसा है जो चुनाव के एक साल पहले ही जाग्रत होता है बाकी न क्षेत्र में दिखता है न सोशल मीडिया पर। चुनाव नजदीक आए तो पिछले जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय दिखा और दर्जनों जगह कार्यक्रम कर डाले। शेष दो विधायकों की स्थिति इन चारों से बेहतर है लेकिन उन्हें भी टिकट बचाने के लिए बेहतर प्रयास करने होंगे।

सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष का फीडबैक अहम

उन्नाव: प्रदेश अध्यक्ष अपने दौरे में सांसदों व जिला पंचायत अध्यक्षो के फीडबैक को महत्व दे रहे है। पीडीए की काट के लिए हाल ही में उन्होंने कानपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी और औरैया समेत बुंदेलखंड और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रों का सघन दौरा किया है। माना जा रहा है प्रत्याशी चयन के लिए भी ये दौरा अहम है।

Leave a comment