अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

अयोध्या: समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन मनाया गया।

प्रातः काल मां सरयू का अभिषेक पूजन किया गया. इसके साथ ही केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हर्ष उल्लास के साथ जन्म उत्सव मनाया गया. इस मौके पर लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश विकास कर रहा उन्नति कर रहा है. अयोध्या के का भी विकास हो रहा है. सनातन धर्म हिंदू धर्म का रंग पक्का हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने मा सरयू का अभिषेक पूजन कर केक काट कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना किया. इस मौके पर श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज, पुरोहित सीताराम पांडे सनातनी माधव मुकुंद त्रिपाठी सहित मौजूद रहे।

Leave a comment