सीतापुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर ट्रांसपोर्ट चौराहे पर श्रमिक एवं मजदूर जनो के बीच टी-शर्ट वितरण तथा पुष्प वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने कहा की आज हम सबके लिए बहुत गौरव का विषय है हम सबके लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस है इस अवसर पर कामगार व श्रमिक भाइयों के साथ हम सब उनका जन्म दिवस मना रहे हैं और आज उनको टीशर्ट बांट के इस खुशी में उन सब को शामिल कर रहे हैं इस अवसर पर मजदूर एवं कामगारों पर पुष्प वर्षा कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर क्षेत्र के मजदूर व कामगार उपस्थित रहे।
