सीतापुर में एशिया की चर्चित प्लाईवुड फैक्ट्री पर प्रशासन का शिकंजा, भारी पुलिस बल के साथ परिसर सील

सीतापुर: सीतापुर जिले में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। एशिया की चर्चित प्लाईवुड फैक्ट्रियों में शुमार एक बड़े औद्योगिक परिसर पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सदर एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सील करने की कार्रवाई शुरू की।

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उक्त फैक्ट्री के खिलाफ लंबे समय से नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले में न्यायालय द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए परिसर को सील करने के आदेश जारी किए गए थे। आदेश मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और सुबह भारी पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पहुंचा।

मशीनों और गोदामों का दस्तावेजीकरण जारी

मौके पर सदर एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में फैक्ट्री के सभी गोदामों, मशीनों और संसाधनों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। टीम द्वारा प्रत्येक यूनिट की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और माल की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ न्यायालय के निर्देशानुसार की जा रही है।

Leave a comment